शाम से रात की मुलाकात
शाम से रात की मुलाकात,
जैसे चांद की आसमान से मुलाकात
जैसे माथे की शिकन की सुकून से मुलाकात
जैसे दिनभर की थकान की मुस्कुराहट से मुलाकात
शाम से रात की मुलाकात,
जैसे बिखरे गुलाब से रंगो की चांदनी से मुलाकात
जैसे बेचैन खामोशी की चुप शोर से मुलाकात
जैसे खूबसूरत फूलों की मीठी नींद से मुलाकात
शाम से रात की मुलाकात,
जैसे घर लौटते पंछियों की निखरते तारों से मुलाकात
जैसे सुखी पत्तियों के इंतज़ार में ज़मीन से मुलाकात
जैसे तेज़ सांसों की धीमी बासुरी से मुलाकात
शाम से रात की मुलाकात
It paints a picture you cannot forget...
ReplyDelete